फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Financial Approval Committee dissolved in Kalayat Municipality, new subcommittee formed

Kaithal News: कलायत नगर पालिका में वित्तीय अनुमोदन समिति भंग, नई उपसमिति गठित

Tue, 17 Feb 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Financial Approval Committee dissolved in Kalayat Municipality, new subcommittee formed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका में सोमवार को वर्तमान कार्यरत वित्तीय अनुमोदन समिति को भंग कर नई समिति के गठन को लेकर सदन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाचित पार्षदों के साथ दो मनोनीत पार्षदों ने भी भाग लिया।

नपा प्रधान अंकित राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड नंबर 7 से पार्षद राजेश कुमार और वार्ड नंबर 15 से पार्षद कविता कांसल को वित्तीय अनुमोदन समिति का सदस्य चुना गया। नव नियुक्त सदस्यों ने अपने चयन पर पालिका प्रधान व पार्षदों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


सदन के कुल 17 निर्वाचित पार्षदों में से 9 ने इनके पक्ष में मतदान किया। मतदान की इस प्रक्रिया में राजनीतिक समीकरण भी खुलकर सामने आए। उल्लेखनीय है कि लगभग सभी जनप्रतिनिधि भाजपा समर्थित होने के बावजूद दो गुटों में बंटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के तहत पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के कलायत विधानसभा सह-संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गृह संपर्क अभियान टोली प्रभारी पार्षद अमित वाल्मीकि तथा भाजपा समर्थित पार्षद प्रदीप राणा को वित्तीय अनुमोदन समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया। दो मार्च 2025 को हुए नगर पालिका आम चुनाव के बाद अमित वाल्मीकि और प्रदीप राणा को पिछले अगस्त माह में सदन में मतदान के माध्यम से वित्तीय अनुमोदन समिति का सदस्य चुना गया था। अपने चयन के बाद उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया था।

अमित वाल्मीकि और प्रदीप राणा का कहना है कि उनके कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को सदन की सहमति से स्वीकृति प्रदान की गई। उनका आरोप है कि भाजपा के खिलाफ राजनीतिक साजिश का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। पहले नगर पालिका चुनाव में प्रधान पद पर हार और अब समिति से हटाए जाने की कार्रवाई इसी कड़ी का हिस्सा है। नगरपालिका सचिव पवन कुमार ने बताया कि 13 फरवरी को वर्तमान वित्तीय अनुमोदन समिति को निरस्त कर नई समिति व उपसमिति के गठन के लिए एजेंडा जारी किया गया था। उसी के तहत 16 फरवरी को बैठक आयोजित कर नई वित्तीय अनुमोदन समिति का गठन किया गया।


नगर पालिका की वित्तीय अनुमोदन समिति से दो सदस्यों को हटाए जाने का मामला संज्ञान में है। इसकी रिपोर्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेज दी गई है और संगठन स्तर पर स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

-राजीव राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed