फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Female head constable arrested, ASI escaped

Kaithal News: महिला हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, भाग निकला एएसआई

Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Female head constable arrested, ASI escaped
देह व्यापार गिरोह को संरक्षण का आरोप, लेन-देन की पुष्टि
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। देह व्यापार के काम में आरोपियों को बचाने के एवज में लाखों रुपये वसूलने में लिप्त हेड कॉन्स्टेबल नीतू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में दूसरा आरोपी एएसआई जगभान भाग निकला। सिविल लाइन थाने में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों पर देह व्यापार गिरोह को संरक्षण देने का आरोप है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल नीतू को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला है कि गिरोह ने महिलाओं को डरा-धमकाकर जबरन देह व्यापार कराया और इससे मोटी रकम भी वसूली गई। नाबालिग लड़कियों का भी शोषण किया गया। कार्रवाई से बचने के लिए गिरोह ने पुलिसकर्मियों को आर्थिक लाभ पहुंचाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फरवरी में 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर थाना शहर कैथल में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में प्रदीप व बलिंद्र पर दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने एक संगठित गिरोह बनाया था। यह गिरोह महिलाओं और नाबालिगों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलता था। इस काम में मददगार के तौर पर पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाने में तैनात एएसआई जगभान और मुख्य सिपाही नीतू ने गिरोह को संरक्षण दिया था। दोनों ने इसके बदले आर्थिक लाभ लिया। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि मुख्य सिपाही नीतू ने गिरोह से पैसों का लेन-देन अपने परिजनों के खातों में किया और आरोपियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने का प्रयास किया। नीतू ने गिरोह से भारी रकम लेकर उन्हें संरक्षण दिया, जिसके चलते गिरोह का आपराधिक नेटवर्क लगातार फलता-फूलता रहा। लेन-देन की पुष्टि होने पर नीतू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिसकर्मियों की गिरोह से मिलीभगत सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कैथल पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इस अपराध में शामिल लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रशासन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। अब पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और मामले में आरोपियों को सजा दिलाकर पीड़िता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता बन गई है।


वर्जन-

मामले की जांच डीएसपी गुरविंद्र ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। डीएसपी ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed