फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Female doctor beaten up for demanding salary

Kaithal News: वेतन मांगने पर महिला डॉक्टर को पीटा

Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Female doctor beaten up for demanding salary
कैथल। वेतन मांगने पर 10 से अधिक आरोपियों ने मिलकर एक महिला डॉक्टर को निजी अस्पताल में घुसकर पीटा। आरोपियों ने उसका मंगलसूत्र छीन लिया और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मौजूदा समय पूंडरी के अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ज्योति सरोहा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने एक फरवरी 2023 को कैथल के एक अस्पताल में कंस्लटेंट इन सर्जरी इटर्नल पद परजॉइन किया था। 10 दिन काम करने के बाद ही उसे पता चल गया कि ये लोग बहुत ही अवैध तरीके से सर्जरी करते थे। वहां का डॉ. नरेश शराब पीने के बाद उसे रात को कॉल करता था। उसने उन्हें कई बार चेतावनी दी, लेकिन उन लोगों ने अपने काम में परिवर्तन नहीं किया इसलिए 24 फरवरी को उसने इस्तीफा दे दिया। आरोपियों ने जल्द ही उसे बकाया वेतन देने की बात कही, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कॉल उठाना बंद कर दिया। इसके बाद जब कोई उपाय नहीं रह गया तो उसने कैथल पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन


ज्योति के मुताबिक, 17 मई को डॉ. नरेश का पूंडरी स्थित अस्पताल के मालिक गुरदीप सिंह के पास कॉल गया। उन दोनों को मामला सुलझाने के लिए अस्पताल में बुलाया। वहां इंतजार करने के बाद शाम सात बजे के आसपास उसने गुरदीप को दोबारा डॉ. नरेश करने को कॉल करने के लिए कहा, क्योंकि उसे घर जाना था। इस पर उसने फोन उठाकर पहले ठीक से बात की लेकिन फिर अपशब्द कहने लगा। फिर वेतन देने से साफ मुकर गया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। नौ बजे के आसपास जब वह अस्पताल स्थित अपने निवास पर जाकर खाना खा रही थी तो अचानक जोर-जोर से आवाज आने लगी। कुछ लोग चिल्लाते हुए उसे अपशब्द कह रहे थे। उसने बाहर आकर देखा तो इंदू, नरेश व प्रदीप सात-आठ अन्य लोगों के साथ मिलकर मालिक गुरदीप सिंह के साथ हाथापाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने कारण पूछा तो डॉ. इंदू और नरेश ने उसे बालों से पकड़ लिया और उसे अपशब्द कहे। मंगलसूत्र भी छीन लिया। उसे घसीट के साथ ले जाने लगे और अपहरण कर प्रयास किया। वे गुरदीप के 1.50 लाख रुपये भी ले लिए। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। एएसआई दलशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed