फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fee hike parents surrounded the minister

अभिभावकों ने किया मंत्री का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fee hike parents surrounded the minister
कैथल। अभिभावकों ने स्कूलों में बढ़ी हुई फीस सहित अन्य समस्याओं को लेकर वीरवार को जमकर प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आशवासन देकर लघु सचिवालय से बाहर निकलना पड़ा। मंत्री की मौजूदगी में ही अभिभावकों ने हरियाणा सरकार मुर्दाबाद, वसूली बंद करवाओ जैसे नारे लगाए। नारे सुनने पर कार्रवाई का आश्वासन देने वाले मंत्री न में हाथ हिलाते हुए धक्कामुक्की के बीच गाड़ी में बैठकर निकल लिए। अभिभावक शाम तक लघु सचिवालय में बैठकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

अभिभावक संघ के प्रधान मोनू बतरा, सचिव गुरमीत गुलाटी, अधीश जैन, परमिंद्र कौर, राजकुमार सहित अनेकों अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूल संचालक मनमानी पर उतरे हैं। लघु सचिवालय में मासूम बच्चों के साथ एकत्रित हुए अभिभावकों ने पहले जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक खत्म होने का इंतजार किया। जैसे ही बैठक खत्म हुई और मंत्री और अधिकारीगण डीसी कार्यालय में पहुंचे तो बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक डीसी कार्यालय के बाहर पहुंच गए। जहां मासूम बच्चे हाथों में पोस्टर लिए मंत्री का इंतजार करते रहे। जब मंत्री काफी देर तक नहीं आए तो अभिभावक बच्चों को लेकर नीचे आ गए। इसके बाद प्रवेश द्वार पर मंत्री की गाड़ी के पास बैठ गए जहां जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जैसे ही मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक लीला राम, डीसी सहित अन्य अधिकारी नीचे आए तो अभिभावकों ने उन्हें घेर लिया। भारी पुलिस बल के बावजूद अभिभावकों ने मंत्री को कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दो स्कूल ऐसे हैं, जिनमें फार्म छह के अनुसार फीस न लेकर ज्यादा फीस ली गई है। यह फीस वापसी के भी आदेश जारी हो चुके हैं। जिला प्रशासन इन आदेशों को लागू नहीं करवा रहा है। उनकी मांग है कि यह फीस दिलवाई जाए। साथ ही किसी भी बच्चे का फीस को लेकर परीक्षा परिणाम न रोका जाए। यह बात सुनकर मंत्री एक बार फिर से अंदर गए और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। बाद में बाहर आए तो कहा कि डीसी आपकी समस्या का अभी समाधान करवाएंगे। यह आश्वासन देकर मंत्री तो साइड से पुलिस बल के घेरे में भारी धक्कामुक्की के बीच निकल गए। इसी बीच अभिभावकों ने उनकी मौजूदगी में ही हरियाणा सरकार मुर्दाबाद, वसूली बंद करवाओ जैसे नारे लगाए। इस पर गाड़ी में बैठते-बैठते मंत्री न का इशारा कर गए। शायद वे नारे लगाने से नाराज दिख रहे थे। इसके बाद कई घंटों तक लघु सचिवालय के बाहर ही गेट पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। सायं करीब साढ़े छह बजे डीसी प्रदीप दहिया ने दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक करवाई। सायं साढ़े छह बजे डीसी ने डीएवी व सिल्वर ऑक स्कूल के प्रतिनिधियों को बुला लिया। डीसी ने अभिभावकों व स्कूलों के प्रतिनिधियों को अपनी-अपनी बात लिखित में देने को कहा। इसके बाद दोनों पक्ष वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed