फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fearless thieves washed their hands

Kaithal News: बेखौफ चोरों ने हाथ किया साफ

Fri, 05 Apr 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fearless thieves washed their hands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो अलग-अलग मामलों में बेखौफ चोर मार्केट कमेटी चीका से टुलू पंप, टोंटी व जाल और प्रेमपुरा स्थित एक मकान से गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में मार्केट कमेटी चीका के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि दो अप्रैल को दोपहर के समय अज्ञात आरोपी अतिरिक्त अनाज मंडी चीका से कुछ टुलू पंप, लगभग 100 पानी की टोंटी, व 12 लोहे के जाल चोरी हो कर ले गए। उन्हें किसी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि रात को एक ट्रक आता है और उसका चालक सरकारी संपत्ति की चोरी करता है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव प्रेमपुरा निवासी इंद्रजीत सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि दो अप्रैल को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर की खिड़की तोड़कर अलमारी में रखे सोने के गहने चोरी कर ले गए। गहनों की कीमत 70 हजार रुपये है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चोरी के मामले में दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर



कैथल। ऑटो चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों शक्ति नगर कैथल निवासी विकास व चरासो पंजाब निवासी बलजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धर्मपुरा गांव निवासी अशोक कुमार की शिकायत अनुसार नौ सितंबर को घर के सामने से उसकी ऑटो को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। इस बारे में थाना सदर में मामला दर्ज था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपी चोरी के अन्य मामले में कैथल जेल में बंद थे। उनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed