फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Father and son nominated for cheating lakhs

Kaithal News: लाखों की ठगी के आरोप में पिता और पुत्र नामजद

Tue, 23 May 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Father and son nominated for cheating lakhs
कैथल। रामगढ़ गांव पांडवा निवासी एक व्यक्ति को अमेरिका भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये लेकर पहले इंडोनेशिया फिर जॉर्डन भेज दिया। दोनों ही देशों में पीड़ित जेलों में रहकर भारत लौटा। इसके बाद एजेंट से पैसे मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में एजेंट पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन

रामगढ़ पांडवा निवासी रमेश ने बताया कि भगत सिंह कालोनी कैथल निवासी रमेश व साहिल पिता-पुत्र हैं। दोनों ने उसे 28 लाख रुपये में अमेरिका भेजने की बात कही थी। आरोपियों ने 22 अक्तूबर 2022 को 12 लाख रुपये लेकर उसे इंडोनेशिया भेज दिया। वहां उसे पकड़ लिया गया। वह वहां 15 दिन जेल में रहा। इसके बाद वह किसी तरह वहां से छूटकर वापस आया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जॉर्डन भेज दिया। वहां भी उसे जेल में डाल दिया।
विज्ञापन


किसी तरह वह एक जनवरी 2023 को लौटा। उसने बताया कि जेलों में रहने के चलते उसके पासपोर्ट पर भी जेल की मोहर लगी, जिससे उसका पासपोर्ट भी खराब हो गया। उसने कहा कि आरोपियों ने उसे डरा कर रखा। डर से वह किसी को यह बातें बता भी नहीं पाया। अब आरोपी साहिल विदेश जाने वाला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बरतें सावधानियां
ऑफर देने वाले एजेंट का रजिस्ट्रेशन देखें

भारत सरकार की निर्धारित फीस ही दें

पेमेंट चेक से करें और रसीद जरूर लें

सादे कागज पर दस्तखत करके न दें

वीजा लगने के बाद पासपोर्ट, कान्ट्रेक्ट व एजेंट का ब्योरा परिजनों के पास छोड़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed