फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers upset due to stoppage of crop payment

Kaithal News: फसल की अदायगी रुकने से किसान परेशान

Thu, 25 Apr 2024 06:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Apr 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to stoppage of crop payment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। अनाज मंडी में लदान न होने के चलते जहां आढ़तियों को परेशानी हो रही है। वहीं, किसानों को गेहूं की फसल की अदायगी भी रुकी गई है। आढ़ती मंडी प्रधान कृष्ण ढुल, पूर्व प्रधान रणधीर सिंह फौजी, इश्वर, जैली आदि ने बताया मंडी बोरियों से अटी पड़ी है। मंडी में से लदान कछुए की चाल की तरह चल रहा है।

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कि उनको डर है कि कही कोई हादसा न हो जाए। बताया कि मंडी में अधिक समय तक गेहूं के कट्टों में कमी हो जाती है। मंडी में जहां चोरी होने का डऱ रहता है, वही दुसरी ओर मंडी में पड़े कट्टों में में आग लगने व बरसात में खराब होने का डऱ भी लगा रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को उनकी फसल की अदायगी 72 घंटों में करने के थोथे दावें कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों के जे फार्म जरनेट करने के बाद भी कई दिनों तक उठान नही होता और सरकार किसानों को उनकी फसल की अदायगी गोदामों में लगने के बाद ही 72 घंटों के बाद आती है, जो किसानों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का उनकी फसल का जे फार्म जरनेट होने के बाद अदायगी होनी चाहिये। उन्होंने सरकारी खरीद एजेंसियों को चेतावनी भी दी है कि वे अब किसी भी खरीद एजेंसी को न तो शोरटेज देगें और आग लगने, बरसात में खराब होने आदि किसी भी नुकसान की उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। यदि खरीद एजेंसियां उनके साथ धक्का करती है तो वे कोर्ट में जायेंगे। उन्होंने यह भी मांग की है कि जे फार्म बनने के बाद की तारीख से अदायगी वाली तारीख तक का ब्यााज सरकार किसानों को दे।


उधर, मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह पेसियां ने बताया कि मंडी में से लगभग 30 प्रतिशत बोरियों का लदान हो चुका है। मंडी में 23 अप्रैल तक 386548 बोरियां आ चुकी थी, जिसमें से 114148 बोरियों का उठान भी हो गया है। सीजन अब लगभग समाप्त हो चुका है और अब उठान में तेजी आ जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed