फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers upset due to not getting DAP fertilizer

Kaithal News: डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान

Mon, 21 Oct 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 21 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to not getting DAP fertilizer
गुहला-चीका। प्रदेश में इन दिनों गेहूं व सरसों की बिजाई का सीजन जोरों पर है, लेकिन किसानों को जरूरत के अनुसार डीएपी खाद नहीं मिल रहा। इस कारण वे परेशान हैं। रविवार को ऑपरेटिव सोसाइटी चीका में डीएपी के वितरण की खबर मिलते ही दर्जनों किसान सोसाइटी कार्यालय पर पहुंच गए और खाद के लिए कतारों में खड़े हो गए। इसके बाद सोसाइटी में डीएपी के मात्र 500 बैग ही पहुंचे, जिस कारण एक किसान को केवल पांच से 10 बैग ही मिल पाए।
विज्ञापन

किसान गुरमुख सिंह, गुरविंदर सिंह, नरेश कुमार, बलविंद्र सिंह, देवी दयाल, रामकिशन, हवा सिंह ने कहा कि बुवाई के समय पर हर साल खाद की किल्लत हो जाती है। किसानों ने कहा कि सरकार समय रहते खाद का स्टाक नहीं करती जिसके चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। किसानों ने मांग की है कि उन्हें जरूरत के अनुसार डीएपी उपलब्ध करवाया जाए ताकि समय पर गेहूं की बुवाई हो सके। उन्होंने कहा कि न तो सहकारी समितियों में खाद मिल रही है और न ही निजी दुकानों में पर पर्याप्त खाद उपलब्ध है। किसानों ने अधिकारियों पर अपने चहेतों को खाद देने के आरोप भी लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed