फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers Union held discussions for tractor rally

Kaithal News: ट्रैक्टर रैली के लिए किसान यूनियन ने किया विचार-विमर्श

Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers Union held discussions for tractor rally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजौंद में लड़कियों के कॉलेज का भवन बनाने की मांग पर दिए जा रहे धरने के तहत एक मई को निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली के संदर्भ में किसान यूनियन के पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान किसान यूनियन के जिला प्रधान महावीर चहल, नरेंद्र सिंह, जोगिंद्र कैलरम ने धरना समिति के साथ मिलकर बातचीत की।


सदस्यों ने सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार कर नाराजगी जताई। धरना समिति के प्रधान राकेश राणा ने कहा कि किसान यूनियन टिकैत ग्रुप जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह, जिला सचिव महेंद्र सहारण संयुक्त किसान मोर्चा बलकार कौलेखां, किसान नेता बलकार खुराना, गुरनाम फरल जिला कार्यकारी अध्यक्ष चढूनी ग्रुप आदि ने एक मई को होने वाले ट्रैक्टर रैली में शामिल होने का आश्वासन दिया है। किसान नेता मनजीत करोड़ा ने रैली को समर्थन देने व शामिल रहने का आश्वासन दिया। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि उनका आसपास लगते लगभग 30 गांवों में जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed