फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   farmers staring at the sky

Kaithal News: आसमान में टकटकी लगाए रहे किसान

Tue, 04 Jul 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
farmers staring at the sky
कैथल। सोमवार को अचानक मौसम बदला। दिनभर धूप व छांव होती रही है। आसमान में काले बादल छाए रहे, बारिश की स्थिति की बनी लेकिन बरसात नहीं हुई। दूसरी ओर किसान बरसात होने की बाट जोह रहे हैं। धान रोपाई का कार्य जोरों पर हैं, लेकिन बरसात न होने के कारण धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं है। यदि समय पर बरसात नहीं हुई तो धान की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


इस बार प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात हुई है, लेकिन कैथल जिला अभी सूखा पड़ा है। गौरतलब है कि बीते वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की बरसात शुरू हो गई थी। इससे किसानों को धान की फसलों में फायदा हुआ था। लेकिन इस बार कैथल के आसपास जिलों में खूब बरसात हुई, लेकिन जिले में अभी तक गर्मी दूर करने वाली बरसात नहीं हो पाई है। किसान बरसात होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर तक धूप छांव खेल चला, बीच-बीच तेज धूप भी हुई। लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 36. 2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.1 दर्ज किया गया। सोमवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज सुहावना रहा। सुबह आसमान में घनघोर बादल छाए रहे तो कुछ देर बाद धूप खिली। जिससे कुछ उमस बढ़ी रही। दोपहर करीब एक बजे अचानक आसमान में एक बार फिर से घनघोर बादल घिर आए, लेकिन बरसात नहीं हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डा. रमेश चंद वर्मा ने कहा कि आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम परिवर्तन शील रहेगा। कहीं कहीं पर बरसात होने की संभावना है। यदि समय पर बरसात होती है तो धान की फसलों के लिए रामबाण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed