{"_id":"661dc717b54c834ffd0dbe38","slug":"farmers-sigh-as-rain-starts-at-night-kaithal-news-c-18-1-knl1004-369385-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रात में बारिश शुरू होने से किसानों की फूली सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रात में बारिश शुरू होने से किसानों की फूली सांसें
Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सोमवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और रात में बारिश शुरू हो गई। मौसम के हाल देखकर किसानों की सांसें फूली हैं क्योंकि गेहूं की फसल की कटाई जारी है और इसके साथ ही मंडी में भी गेहूं की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है।
उनका कहना है कि यदि बारिश तेज होती है तो किसानों को दोनों ओर से परेशानी है। मंडी में गेहूं भीगेगा और खेतों में कटाई का कार्य बाधित होगा। इसलिए किसानों का कहना है कि अब बारिश न हो तो ही अच्छा होगा, क्योंकि किसानों का गेहूं का कार्य अभी शुरू हुआ है।
गौरतलब है कि सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बारिश होने के डर से किसान भी अपनी फसलों को समेटने में जुटे हुए हैं। दिन रात किसानों ने गेहूं की फसल के लिए कंबाइन से कटाई शुरू कर दी है ताकि बारिश होने से पहले पहले गेहूं की फसल को समेट लिया जाए और किसी प्रकार का नुकसान न हो।
विज्ञापन
किसान रामकुमार, तेजवीर सिंह, गुरदयाल सिंह, राजेश कुमार, रोहताश, प्रदीप चहल ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टि से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। अब यदि बारिश न हो तो अच्छा है। किसानों का गेहूं का सीजन इसी माह निपट जाएगा।
16 व 17 अप्रैल तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 18 से 20 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।