{"_id":"581e27cb4f1c1b8617435dc3","slug":"farmers-seeds-not-avilable-protest-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज ना मिलने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज ना मिलने पर भड़के किसान
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बीज न मिलने पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन के केंद्र पर बीज न मिलने पर किसानों ने शनिवार सुबह जींद रोड पर आईटीआई के पास जाम लगा दिया। किसानों के जाम लगाने के कारण यहां पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि वह बीज की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से केंद्र पर आ रहे हैं। लेकिन बीज वितरित करने वाले दुकानदार उन्हें चंडीगढ़ में बैठक के बाद बीज देने का बहाना बना रहे हैं।
किसान गुलाब सिह रेहड़ा, दलजीत कैलरम, रणबीर शेरगढ़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद किसानों का हर मसले पर रुलाया है। जिससे यह साबित होता है कि यह किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि वह बीज न मिलने पर डीसी से मिले तो उन्होंने भी यह आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। लेकिन उन्होंने भी किसानों को केवल झूठे आश्वासन ही दिए। जबकि कॉर्पोरेशन के बीज वितरित करने वाले दुकानदार सोनू ने बताया कि हरियाणा सरकार की पॉलिसी के तहत सरकार ने नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन पर सब्सिडी देने से इंकार कर दिया है। जिस वजह से किसानों को बीज वितरित नहीं किया गया। इस मौके पर रणबीर रोहेड़ा, सोनू प्यौदा रोजेश सिसला सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
दो घंटे के बाद खोला जाम
बीज न मिलने से गुस्साए किसानों ने करीब 11 बजे जाम लगा दिया। किसान बीज मिलने की मांग पर सड़क पर अड़े रहे। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी कठिनाई आई। करीब एक घंटे के बाद सिटी एसएचओ अशोक कुमार ने किसानों को बीज वितरित करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसानों ने एक बजे के करीब जाम खोल दिया।