{"_id":"57ec0fc94f1c1ba374574082","slug":"farmers-relax-rice-purchaging-mandi-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने ली राहत की सांस, खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने ली राहत की सांस, खरीद शुरू
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
धान से पटी मंडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की खरीद आखिरकार बुधवार सुबह शुरू हो गई। हालांकि मिलर्स द्वारा धान खरीद के लिए एजेंसियों तक अलॉट ना करने की बात कही जा रही थी। लेकिन बुधवार सुबह ही प्रशासन ने सभी मिलर्स को एजेंसियां अलॉट कर दी। साथ ही सुबह 8 बजे धान की खरीद शुरू हो गई। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
करीब दस दिनों से अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो चुकी है। किसान कई दिनों से धान की खरीद की मांग कर रहे थे। लेकिन हर साल 1 अक्टूबर को होने वाली शुरुआत के चलते इस बार भी 1 अक्टूबर से ही खरीद शुरू किए जाने की बात कही जा रही थी। वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी 22 सितंबर को आश्वासन दिया था कि 26 सितंबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। लेकिन सोमवार 26 सितंबर को धान की खरीद शुरू न होने के कारण किसानों में रोष बढ़ गया। दो दिन तक कई जिलों के किसान आंदोलनरत रहे। जिसके चलते सरकार ने मंगलवार सांय ही खरीद शुरू करने के आदेश जारी कर दिए थे। बुधवार सुबह अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। जिसके तहत पहले दिन करीब 31 हजार क्विंटल धान खरीदा गया। सभी एजेंसियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
खरीद शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों राजकुमार, संजय, राजदिया, रामस्वरूप, किशना व खुशी राम ने बताया कि जब मंडी में धान आ रही है तो खरीद 1 अक्टूबर से शुरू करने का क्या औचित्य है। इसीलिए उनकी मांग थी कि खरीद शुरू हो। अब खरीद शुरू हो गई है। वे कई दिनों से यहां धान लिए बैठे थे। धान बिकने से वे अपना ओर काम काज देख सकेंगे।
विज्ञापन
पहले दिन करीब 31 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई है। प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को कोई परेशानी ना हो। किसानों से अपील है कि वे अपनी धान को सूखाकर लाएं। ताकि सही कीमत मिल सके।
मनदीप कौर एसडीएम