फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   farmers raily, road block, demanding, kaithal

किसानों ने सीएम मिलने को लेकर लगाया जाम

Fri, 12 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 12 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
farmers raily, road block, demanding, kaithal
कैथल कुरुक्षेत्र मार्ग पर पंचमुखी चौक पर 2 घंटे तक लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 भारतीय किसान यूनियन ने वीरवार को ढांड में रैली के बाद कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर सीएम से मिलने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम के कारण जहां लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बाद में एसडीएम कैथल मनदीप कौर ने किसान यूनियन के नेताओं को सीएम से मिलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे पूर्व किसानों व नेताओं ने फसल बीमा योजना को लेकर ढांड अनाज मंडी में आयोजित रैली में सरकार को जमकर कोसा और इसमें सुधार की मांग की।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे अधिकारी तो पंच मुखी की ओर बढ़ा काफिला
अनाज मंडी में रैली में 2 बजे तक की चेतावनी के बाद भी जब कोई प्रशासनिक अधिकारी किसानों की मांग सुनने नहीं पहुंचा तो हजारों किसानों का काफिला पंच मुखी की ओर चल पड़ा। किसानों ने कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल एवं पिहोवा की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम के कारण हर तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानों ने चौक पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया और सीएम से मिलने का समय ना मिलने तक जाम ना खोलने का ऐलान किया।
विज्ञापन


किसानों की मांग को किया जा रहा नजरअंदाज
प्रदर्शनकारी किसानों का नेतृत्व कर रहे भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों द्वारा प्रशासन को रैली से पहले मांग पूरी करने का आग्रह किया गया था, लेकिन प्रशासन व सरकार किसानों को निरंतर नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने का किसानों को समय नहीं दिलाया जाता तब तक किसान सड़कों से नहीं उठेंगे। चाहे इसके लिए सरकार, प्रशासन व पुलिस डंडे चलाए या गोली बरसाए किसान नहीं उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के आश्वासन पर खुला जाम
प्रदर्शनकारियों के ऐलान के साथ ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बाद में कैथल से एसडीएम मनदीप कौर जाम खुलवाने पहुंची। पहले तो किसान नेताओं ने उनकी बात सुनने से इंकार कर दिया। बाद में एसडीएम ने बड़ी मशक्कत के बाद पांच किसान नेताओं को सीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया और जाम खुलवाकर लोगों को राहत दिलवाई। इस मौके पर कर्म सिंह मथाना, सुरेश कौथ, युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना व भूरा राम पबनावा सहित भारी तादाद में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed