फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers put a halt on the railway road in protest against the Minister of State, reached by another route

राज्य मंत्री के विरोध में रेलवे रोड पर पड़ाव डाल रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers put a halt on the railway road in protest against the Minister of State, reached by another route
कलायत में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के आगमन को लेकर किसान संगठन मंगलवार सुबह से ही रेलवे रोड पर राजकीय श्री कपिल मुनि महिला कालेज के पास पड़ाव डाले रहे। जबकि महिला मंत्री श्री कपिल मुनि धाम मार्ग से होते हुए डीएसपी कार्यालय के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच उस समय तनातनी शुरू हो गई, जब पुलिस ने रेलवे रोड पर किसानों को रोकने के लिए रस्से से सुरक्षा दीवार बनाने का प्रयास किया। किसानों ने चेतावनी दी कि उनका विरोध प्रदर्शन शांति पूर्वक है। वे कृषि कानूनों के विरोध में मंत्री के समक्ष अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए पहुंचे हैं। इसमें रस्से के माध्यम से किसानों की घेराबंदी गलत है। पुलिस ने सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखते हुए किसानों को समझाया तब जाकर स्थिति सामान्य हुई और किसान विरोध प्रदर्शन करके मौका स्थल से चले गए। किसान नेताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि उनके लिए प्रेरणा श्रोत हैं। वे किसी महान विभूति की जयंती के विरोध में नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा ने महान विभूतियों को सम्मान देने के लिए विरोध प्रदर्शन स्थलों पर समारोह आयोजित करने की पहल की है। इससे सभी वर्गों के बीच मेलजोल बढ़ रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में किसान यूनियन जिला अध्यक्ष होशियार गिल, युवा किसान नेता गुरनाम सहारण, जिला अध्यक्ष महेंद्र रामगढ़ पांडवा, मंदीप चौशाला, बलवान कौलेखां, इंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed