फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers protested due to non-release of water

Kaithal News: पानी न छोड़े जाने से खफा किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Aug 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested due to non-release of water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। क्षेत्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों ने कपिल मुनि माइनर में सिंचाई विभाग द्वारा पानी न छोड़े जाने पर नाराज होकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कूड़ा-करकट से अटी माइनर पर रोष मार्च भी निकाला और इसमें उगी जंगली वनस्पति दिखाते हुए अधिकारियों को हकीकत से रूबरू करवाया।

नाराजगी जताते हुए कहा कि सिंचाई संसाधनों से लेकर कलायत उप मंडल मुख्यालय तक कूड़ा-कर्कट से अटे सिंचाई एवं निकासी संसाधन विफल बाढ़ प्रबंधों की पोल खोल रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने बिना सिंचाई पानी के सूख रहे सैकड़ों एकड़ रकबे की शिकायत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजी है। इसमें किसानों के साथ-साथ हजारों गायों का पालन पोषण करने वाली मुढाढ़ 360 गोशाला का कृषि क्षेत्र शामिल है। सिंचाई पानी के संकट को लेकर प्रदर्शन कर रहे नंबरदार सोनू राणा, क्रिकेट खिलाड़ी एवं किसान राहुल मोनू राणा, अमित राणा, बलजीत, विनोद, मोती, जोगध्यान, जगपाल, जोनी, बिंद्र, धर्मपाल और अन्य किसानों का कहना है कि बरसात न होने के कारण उन्हें सिंचाई पानी की भारी जरूरत है। बावजूद इसके उन्हेंं पानी से महरूम किया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा हैड से टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन उनके साथ सिंचाई पानी के नाम पर सरेआम भेदभाव हो रहा है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इन हालातों मेंं वे किस प्रकार फसलों को तैयार करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर जाखौली उप मंडल जल सेवाएं कैथल एसडीओ तरसेम गर्ग ने कहा कि कपिल मुनि माइनर उनके अधिकार क्षेत्र में है। विभाग की तरफ से सिंचाई पानी प्रबंधन में कोई लापरवाही नहीं है। समय पर बारिश न होने के कारण सिंचाई पानी की समस्या किसानोंं के समक्ष आ रही है। विभाग हर स्तर पर किसानों के साथ है। विभाग सफाई व सिंचाई व्यवस्था को लेकर संजीदगी से काम कर रहा है। उम्मीद है जल्द ही बारिश के बाद व्यवस्था सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed