फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   farmers protest, road jam, national highway, kaithal

धान की खरीद ना होने पर भड़के किसान..नेशनल हाइवे पर लगाया जाम

Wed, 28 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 28 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, road jam, national highway, kaithal
नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 धान की खरीद ना होने पर मंगलवार सुबह अनाज मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान भड़क उठे। किसानों ने पहले मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव किया। बाद में शहर में रेलवे ओवर ब्रिज पर तो बाद में नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीटीएम ने मौके पर पहुंच कर किसानों को आश्वासन दिया। तब जाकर किसानों ने जाम खोला। लेकिन शाम तक भी खरीद को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आश्वासन के बावजूद 26 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई। वहीं सोमवार से शुरू हुई मिलर्स की हड़ताल ने कोढ़ में खाज का काम किया। कई दिनों से मंडी में धान लिए बैठे किसानों का गुस्सा भड़क उठा। किसान सुबह आठ बजे ही मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने कार्यालय को ताला लगा दिया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए किसान जींद रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचे। जहां करीब दो घंटे तक किसानों ने जाम लगाए रखा। इसके बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो किसान जाम लगाने के लिए नेशनल हाइवे पर जींद रोड बाईपास चौक जा पहुंचे। जहां किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सूचना मिलने पर सीटीएम वीरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। वे किसानों को आश्वासन देकर अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय लेकर आए। जहां मिलर्स को बुलाकर खरीद शुरू करवाने का आह्वान किया। मिलर्स ने अपनी बैठक के बाद फैसला लेने की बात कही। जिस पर किसान भी आश्वासन लेकर लौट आए। लेकिन शाम तक खरीद कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


किसानों ने लगाए खरीद में गड़बड़ी के आरोप
किसान जोगेंद्र सिंह राणा सीवन, राजेंद्र मेहता सीवन, सतपाल दिल्लोंवाली, भूपेंद्र अरणो, निरवैर सिंह गौरां, सुखदेव सिंह, मनज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed