फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers participated in the tribute meeting of the former governor

Kaithal News: पूर्व राज्यपाल की श्रद्धांजलि सभा में किसान हुए शामिल

Tue, 19 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers participated in the tribute meeting of the former governor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की ओर से जगाधरी में आयोजित पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की श्रद्धांजलि सभा में जिले से सैंकड़ों किसान युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना व जिला अध्यक्ष गुरनाम फरल के नेतृत्व में कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में शामिल रवाना होने से पहले युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्यपाल मलिक ने अपना राजनीतिक सफर छात्र नेता के रूप में शुरू किया और विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री से लेकर पांच राज्यों के राज्यपाल तक का सफर अपनी मेहनत व जनसेवा से तय किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक एक ईमानदार, बेबाक और किसान हितैषी नेता थे, जिन्होंने हरियाणा व पंजाब के किसानों के पक्ष में खुलकर आवाज उठाई। सत्ताधारी दल की नीतियों पर सवाल उठाने के कारण उन्हें लगातार उपेक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने आरोप लगाते हुए कि सत्यपाल मलिक को केवल इसलिए अनदेखा किया गया क्योंकि वे किसान कौम से आते थे और निर्भीक होकर किसानों के हक में बोले। सत्यपाल मलिक को मरणोपरांत राष्ट्रीय स्तर उचित सम्मान दिया जाए और उनकी किसान हितैषी नीतियों को आगे बढ़ाया जाए।


इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष विक्रम दुसैण, रणधीर बरसाना, पिरथी कौल, सुरेंद्र बरटा, सुभाष बदराणा, भीम खनौदा, मोनी सिकंदर खेड़ी, लहणा मुंदड़ी, नरेंद्र फरल, गुरमुख फरल, रोशन बरसाना, राजेंद्र पबनावा, दीपा दुसैण, स्वर्ण सिंह, भीम खनौदा, नरेंद्र फरल, गुरमुख फरल, अमरजीत, ओमप्रकाश बरसाना, निर्मल फरल, आशू कौल, बलिंद्र हजवाना, रामपाल मुंदडी, सहित सैकड़ों किसान रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed