फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   farmers, meeting, government, protest, kaithal

सरकार के खिलाफ गरजे किसान

Sun, 08 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 08 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmers, meeting, government, protest, kaithal
भाकियू ने कार्यक्रम का किया आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 निसिंग गोलीकांड में शहीद हुए किसानों की याद में गांव पबनावा के बस स्टैंड पर शहीद मामचंद के स्मारक के पास गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में भाकियू ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश भर से किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद मामचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शहीदों की याद में 2 मिनट को मौन रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने कहा कि आज हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने किसानों के हितों की खातिर अपने प्राणों की बलि दे डाली। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अब सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। हमने सरकार द्वारा किसानों को दिए वायदे पूरे करने के लिए बहुत समय का इंतजार कर लिया है। सरकार केवल झूठ की राजनीति के बल पर किसानों के वोट हासिल करने तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन


चढूनी ने किसानों का आह्वान किया कि आओ आज हम सब मिलकर यह शपथ लें कि जब तक सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं करती तब तक कोई भी किसान किसी भी प्रकार का सरकारी कर्ज अदा नहीं करेगा। सभी किसानों ने हाथ उठाकर चढूनी की बात का समर्थन किया। चढ़ूनी ने कहा कि अगर सरकार ने 5 मार्च तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की तो 6 मार्च को कैथल के हुडा मैदान में एक विशाल किसान रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने भाजपा सरकार की कांग्रेस के साथ तुलना करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों में कोई फर्क नहीं है। दोनों पार्टियां वोट की राजनीति तक सीमित है। इस अवसर पर किसान नेता रतन मान, कर्म सिंह मथाना, सेवा सिंह आर्य, बलकार सिंह कुरुक्%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed