फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers jammed in protest against gunny-free market

बारदाना मुक्त मंडी करने के विरोध में किसानों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed in protest against gunny-free market
Farmers jammed in protest against gunny-free market - फोटो : Kaithal
पाई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद बंद करने के चलते किसानों ने बुधवार को सारा दिन पूंडरी-राजौंद मार्ग बंद रखा और कहा कि सरकार पहले मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगा कर मांग की कि आढ़तियों के माध्यम से ही खरीद की जाए।
विज्ञापन

विदित रहे कि सरकार के द्वारा पाई अनाज मंडी को सरकार के द्वारा बंद करके बारदाना मुक्त किया था। जिसका पाई के किसानों ने विरोध किया और जाम लगाकर पाई अनाज मंडी में सरकारी खरीद चालू करवाई थी। तीन चार दिन खरीद करने के उपरांत अब इस मंडी से खरीद बंद करके दोबारा किसानों से कह रहे है कि वे अपनी गेहूं की फसल कमेटी से गेट पास लेकर सीधे सोलू माजरा साइलो में उतार कर आएं। जिसका किसानों विरोध कर दिया और दोबारा से पूंडरी राजौंद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई, परंतु जाम को अधिक समय लगे देख वाहन चालक निकटवर्ती गांवों से अपने वाहन निकाल कर ले गए। जाम लगाए किसान राहुल, सोनू, बलवान, करतार, सत्यवान, दिलबाग ने बताया कि सरकार के द्वारा सीधी फसल भेजने का तात्पर्य मंडियों को बंद करना है।जब पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे है कि मंडियां बंद नही होगी और किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं, फिर प्रदेश सरकार पाई मंडी को बंद क्यों कर रही है। पाई के किसान अपनी फसल मंडी में ही बेचना चाहते है, फिर उनकी मर्जी क्यों नहीं चलने दी जा रही। जाम सुबह लगभग 11 बजे शुरू हो गया था। जाम को लगे लगभग पांच घंटे बाद लगभग सांय 4 बजे कैथल एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने खरीद अधिकारियों को मंडी से ही खरीद करने तथा बारदाना देने के आदेश दिए। लगभग सवा घंटे तक खरीद अधिकारी आना कानी करते रहे। बाद में एसडीएम ने खुद मंडी में खड़ा होकर उनसे किसानों की फसल की खरीद शुरू करवाई। खरीद शुरू होते ही किसानों ने साढ़े छह घंटे के बाद जाम को खोला।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि किसानों को समझाबुझाकर खरीद शुरू करवा दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि किसी को सीजन में परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed