फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers' income to rise through the New Agricultural Resolve Campaign.

Kaithal News: नवीन कृषि संकल्प अभियान से बढ़ेगी किसानों की आय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers' income to rise through the New Agricultural Resolve Campaign.
नवीन कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। विज्ञ​प्ति
कैथल। अन्न भंडारण व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर ''''नवीन कृषि संकल्प अभियान'''' के अंतर्गत गोस्वामी कम्युनिटी हॉल पट्टी कोथ गदली कैथल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान को किसानों की आय बढ़ाने में मददगार बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ज्योति सैनी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि ''''नवीन कृषि संकल्प अभियान'''' केवल एक जागरूकता अभियान नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और अन्न भंडारण को वैज्ञानिक सोच से जोड़ने का एक व्यापक जनआंदोलन है। इस मौके पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से मोबाइल मेडिकल युनिट द्वारा किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई जिसमें किसानों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों एवं सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण की आधुनिक तकनीकों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन कैथल के मैनेजर अमन कुमार ने सही भंडारण व्यवस्था और कीट नियंत्रण की विधियों की जानकारी दी । इस मौके पर ईशान पांडे, ओम प्रकाश सरपंच गदली, सतीश सिरटा, सीमा वाल्मीकि, भीमसेन अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed