फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers demanded deployment of impartial police personnel outside the silo

Kaithal News: किसानों ने साइलो के बाहर निष्पक्ष पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की मांग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded deployment of impartial police personnel outside the silo
ढांड। सोलू माजरा स्थित अदानी साइलो में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसान सतपाल, बलजीत, कमल आदि अनेकों किसानों ने पुलिस प्रशासन पर अपने चहेतों को लाइन में लगे बगैर बिना नंबर आगे घुसाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि साइलों में गेहूं बेचने के लिए दानों ओर लंबी-लंबीलाइनें लग जाती है। जो किसान पहले आता है उसका नंबर पहले होता है। इसके बाद आने वाले किसानों को अपना ट्रैक्टर लाइन में पीछे लगाना होता है लेकिन यहां तो पुलिस वाले नियमों का पालन करवाने की बजाए आपने आप ही नियमों को तोड़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब हम शांति से लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते हैं तो दूसरों को भी इस नियम का पालन करना चाहिए और नियमों को लागू करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुलिस का डयूटि लगाई हुई है। किसानों ने बताया कि जब हमने डायल 112 में तैनात कर्मचारियों को इसे रोकने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि जब कोई ओर एतराज नही कर रहा है हम क्यों उसे लाइन से बाहर निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों के इस प्रकार के रवैए के प्रति किसानों में गहरा रोष है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि साइलो के बाहर लगे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की व्यवस्था के लिए निष्पक्ष पुलिस कर्मचारियों की डयूटि लगाई जाए।

ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि आज पीएम की रैली की वजह से कर्मचारियों की डयूटि लगी हुई है। किसी को भी लाइन तोडऩे की इजाजत नही दी जाएगी। सभी किसान अपनी बारी का इंतजार करें और जहां नंबर आता है वहीं लाइन में अपना ट्रैक्टर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed