{"_id":"683a06c0ede4b29d330719c2","slug":"farmers-death-was-not-an-accident-but-murder-two-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659033-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसान की मौत हादसा नहीं हत्या थी, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसान की मौत हादसा नहीं हत्या थी, दो पकड़े
Sat, 31 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने खेड़ी गुलाम अली निवासी किसान गुरपाल की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सीवन-गोहरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जब मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने जांच की तो यह मामला हादसा नहीं हत्या का मिला।
किसान गुरपाल सिंह की हत्या के मामले में आरोपी सीवन निवासी रजत उर्फ गोलू व चंद्रभान उर्फ चंदू को सीवन से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जांच में आरोपियों ने मृतक के बेटी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या करने की बात कबूली है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसका पति गुरपाल 25 मई को शाम के समय खेतों में गया था। अगले दिन सीवन-गोहरा रोड पर सड़क के किनारे गांव के कच्चे रास्ते के चौराहे के पास शव पड़ा मिला। पता चला कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी जान चली गई। थाने में रोड एक्सीडेंट में मौत का मामला सीवन में दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच की तो हादसा नहीं हत्या की बात सामने आई। मामले में आरोपी रजत ने कबूल किया कि गुरपाल की बेटी के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। जो गुरपाल को पसंद नहीं था और वह उसके प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था। उस शाम उनको पता था कि वह गोहरा गांव के पास मौजूद है। उसने दोस्त चंदू के साथ मिलकर गोहरा पहुंचकर गुरपाल को घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया व सीवन-गोहरां रोड पर ले जाकर दोनों ने परना (गमछा) से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी चंद्रभान को जेल भेज दिया गया और मुख्य आरोपी रजत को पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।