फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers are worried due to non-purchase of fine paddy.

Kaithal News: बारीक धान की खरीद न होने पर किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried due to non-purchase of fine paddy.
कलायत। अनाज मंडी परिसर में बुधवार को बारीक धान की खरीद न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने मांग की है कि उनकी धान की फसल को बिना किसी व्यवधान के खरीदा जाए ताकि वे अपनी आगामी फसल की बुआई समय पर कर सकें।
विज्ञापन

संदीप शर्मा, कुलबीर, राजेंद्र आदी किसानों का कहना था कि वे लोग सुबह चार बजे अपने धान की ट्रालियों को बेचने के लिए मंडी में पहुंच गए थे। सुबह करीब 10 बजे घोषणा हुई की आज मंडी परिसर में बारीक धान की भी खरीद नहीं होगी। मंडी में चारों गेट बंद करवा दिए गए जिससे धान लेकर आने वाले वाहनों की मंडी के बाहर कतारें लग गईं। किसानों का कहना था कि यदि किसी कारण से धान की खरीद नहीं की जानी थी तो एक दिन पूर्व आढ़तियों के माध्यम से किसानों तक सूचना दी जानी चाहिए थी। संदीप शर्मा ने कहा कि यह समय किसान के लिए बहुत व्यस्तता लिए होता है। फसल को मंडी में पहुंचना होता है और अगली फसल की बुआई के लिए तैयारियों को करना होता है। ऐसे में अगर उनको अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में कई दिन इंतजार करना पड़े तो यह उनके साथ अन्याय है। किसानों का कहना था कि कई दिनों से मंडी में धान की सरकारी खरीद भी बंद है। पीआर धान को लेकर मंडी में बेचने आए किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है। खरीद बंद होने के कारण से किसानों की अपनी पीआर धान की फसल औने पौने दामों पर बेचना पड़ रही है। हालातों को लेकर किसानों में सरकार व व्यवस्था को लेकर भारी रोष नजर आ रहा था।
विज्ञापन



कलायत अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद कर रही एजेंसी हैफेड के मैनेजर सुखदीप लोहान ने बताया की विभागीय आदेशों के कारण से कलायत अनाज मंडी में एक नवंबर से ही खरीद कार्य बंद है। बिना विभाग के आदेशों के वे लोग खरीद नहीं कर सकते। उन्होंने बताया की कलायत अनाज मंडी से पिछले साल अब तक 1 लाख 49 लाख 810 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इस बार 31 अक्तूबर तक मंडी से 1 लाख 65 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद की जा चुकी है। विभागीय आदेश मिलने के बाद कलायत अनाज मंडी से 5 से 6 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद और हो सकती है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर कलायत मार्कीट कमेटी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में लगभग 14 हजार एकड़ में पीआर धान की बिजाई की सूचना है। इस समय पीआर एक एकड़ में लगभग 24 क्विंटल धान की पैदावार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलायत मंडी एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा ने बताया की कलायत अनाज मंंडी परिसर के अंदर केवल एक दिन के लिए बारीक धान की खरीद बंद की गई थी। उन्होंने बताया की मंगलवार रात्रि में बरसात आ गई थी और मंडी परिसर में और धान डलवाए जाने की जगह नहीं थी। इस लिए बुधवार को परिसर से धान का उठाव करवाया गया और किसानों के लिए धान डालने की जगह बनाई गई। अनाज मंडी परिसर से बाहर तो किसानों का धान बिकने के लिए डलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed