फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers are waiting for heavy rain

Kaithal News: तेज बारिश का किसान कर रहे इंतजार

Sun, 11 Aug 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers are waiting for heavy rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार को भी बारिश नहीं हुई। जिले के किसानों को तेज बारिश का इंतजार है लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान धरे के धरे रह जाते हैं। उधर, करनाल में तेज बारिश की सूचना के बाद यहां भी लग रहा है कि जल्द ही तेज बारिश होगी।


कई बार मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के तहत बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जता चुका है लेकिन लेकिन दिन बीतने के बावजूद बारिश नहीं हुई। इस कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया। वे पसीने से तर बतर होते दिखाई। पूरे दिन में दोपहर बाद बीच बीच में तेज हवाएं चलने के कारण मौसम सुहाना तो रहा। परंतु बारिश नहीं हो पाई। मौसम विभाग अनुसार शनिवार को सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम बदलाव के चलते किसान भी बारिश की आस लगाए हुए है। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए अधिक पानी की आवश्यकता हैं लेकिन आवश्यकता अनुसार बारिश ने होने से उनकी फसल सुख रही है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश वर्मा ने बताया कि पूर्वानुमान है कि रविवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं व तेज हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed