{"_id":"6185782ea6d8ba72fd3993ad","slug":"farmer-started-fast-on-diwali-for-not-getting-dap-kaithal-news-knl88686981","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी नहीं मिलने पर किसान ने दिवाली पर शुरू किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी नहीं मिलने पर किसान ने दिवाली पर शुरू किया अनशन
विज्ञापन
Farmer started fast on Diwali for not getting DAP
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएपी खाद न मिलने से दिवाली के दिन किसान जसविंद्र सिंह ने अनशन शुरू कर दिया और घोषणा कर दी कि जब तक खाद नहीं आएगा, वह अनशन नहीं खोलेंगे। रात को भी किसान चौक पर ही सोए। शुक्रवार सायं डीडीए कर्मचंद ने खाद पहुंचने की सूचना देकर किसान का अनशन खत्म करवाया।
खाद की किल्लत को लेकर किसान दीपावली के दिन पिहोवा चौक जाम करने पहुंचे। जहां जनता परेशान न हो इस, बात को ध्यान में रखकर अनशन शुरू कर दिया। गांव हरसौला के किसान जसविंदर ढुल अनशन पर बैठे और घोषणा की कि जब तक खाद नहीं आएगा, वे कुछ नहीं खाएंगे। उनके साथ भाकियू जिला अध्यक्ष होशियार सिंह गिल, महावीर नरड़, मनजीत करोड़ा, अमरेंद्र खारा सहित कई किसान भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति पिहोवा चौक को जाम करने की थी। लेकिन वह आम जनता को परेशान नहीं करना चाहते। इसलिए उन्होंने अनशन पर ही बैठने का निर्णय लिया। उन्होंने अनशन पर बैठकर ही दीपावली मनाई है। दिवाली की रात भी वे अनशन पर बैठे रहे। यहीं चौक पर ही रात बिताई।
शुक्रवार सायं के समय डीडीए कर्मचंद पिहोवा चौक पर पहुंचे और उन्हें बताया कि शुक्रवार सुबह कैथल में एनपीके की रेक पहुंच गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सात नवंबर को दूसरी रेक पहुंच जाएगी। इसी आश्वासन पर वह अनशन का समापन करते हैं। साथ ही कहा कि यदि खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचती है तो वह दोबारा से धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
डीडीए डॉ. कर्मचंद ने बताया कि जिले में कृभको के एनपीएस खाद के लगभग 53 हजार बैग पहुंच गए हैं। जिसे सभी सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने रेक प्वाइंट पर स्वयं जाकर इसके वितरण संबंधित योजना का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त कैथल की सहकारी समितियों एवं इफ्को बिक्री केंद्र कैथल व पूंडरी में जींद में लगे इफ्को डीएपी खाद के रेक से 10 हजार बैग डीएपी खाद के पहुंच चुके हैं। आठ हजार बैग पीपीएल डीएपी के शनिवार को जिले के विभिन्न निजी बिक्री केंद्रों पर पहुंचेगे। करनाल रेक प्वाइंट से भी आईपीएल व इफ्को डीएपी के भी क्रमश: 5000 व 8000 बैग जिले को प्राप्त होंगे। जो निजी तथा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को वितरित किए जाएंगे। इफ्को डीएपी खाद का एक पूरा रेक भी कैथल में एक दो दिन में ही लगना अपेक्षित है।