{"_id":"6a0222bd64d42e07bd06bb94","slug":"farmer-duped-of-rs-14-lakh-on-pretext-of-sending-him-to-america-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149206-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका भेजने का झांसा दे किसान से 14 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका भेजने का झांसा दे किसान से 14 लाख की ठगी
Tue, 12 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव डेरा गरजा सिंह पट्टी अफगान निवासी एक किसान से चार लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने न केवल रुपये हड़प लिए, बल्कि शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी। मुख्यमंत्री विंडो के माध्यम से शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने के बाद मामले की जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अनूप सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि जनवरी 2024 में सुरेंद्र गुलाटी, गोल्डी सचदेवा, महेश उर्फ महेशी और सतबीर उसके घर आए। उन्होंने खुद को अंबाला स्थित ईगल ट्रैवल एजेंसी का संचालक बताते हुए उसे अमेरिका भेजने का भरोसा दिया।
आरोपियों ने कहा कि पहले कनाडा का वीजा लगवाया जाएगा और बाद में सुरक्षित तरीके से अमेरिका भेज दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने वीजा प्रक्रिया और विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे। भरोसे में आकर अनूप सिंह ने पहली बार पांच लाख रुपये नकद दे दिए। बाद में आरोपियों ने वीजा प्रक्रिया पूरी होने का दावा करते हुए अप्रैल 2024 में दोबारा पांच लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उससे और उसकी पत्नी के पासपोर्ट, आधार कार्ड तथा विभिन्न बैंक खातों के चार चेक भी अपने पास रख लिए। बाद में उसे अंबाला स्थित कार्यालय बुलाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए गए।
अतिरिक्त रुपये मांगने पर हुआ विवाद
अनूप सिंह ने बताया कि काफी समय बीतने के बाद भी न तो वीजा मिला और न ही टिकट। जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो वे लगातार टालमटोल करते रहे। मई 2024 में दोबारा कार्यालय पहुंचने पर आरोपियों ने उससे अतिरिक्त चार लाख रुपये की मांग कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
शिकायत में कहा गया है कि बाद में आरोपियों ने उसके दिए गए चेक का गलत इस्तेमाल करते हुए आरटीजीएस के माध्यम से चार लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
रुपये और दस्तावेज लौटाने से किया इन्कार
शिकायतकर्ता ने बताया कि 20 जुलाई 2025 को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ आरोपियों के कार्यालय पहुंचा और अपने रुपये, पासपोर्ट व चेक वापस मांगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके रुपये और दस्तावेज लौटाने से इन्कार कर दिया। यह भी आरोप है कि वहां भी आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी की, जान से मारने की धमकी दी और धक्के देकर बाहर निकाल दिया।
अनूप सिंह ने आशंका जताई कि आरोपी उसके और उसकी पत्नी के बैंक चेक का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, 14 लाख रुपये वापस दिलाने और पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज बरामद करवाने की मांग की है। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।