{"_id":"6a1f26ef19c679bdd805131a","slug":"farmer-complains-to-police-about-soil-theft-from-farm-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150245-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेत से मिट्टी चोरी होने की किसान ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेत से मिट्टी चोरी होने की किसान ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
खेत से उठाई गई मिट्टी
- फोटो : गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में आयोजित शिविर में योग का प्रशिक्षण करते बच्चे।
कलायत। गांव खरक पांडवा निवासी एक किसान ने अपने ही पड़ोसी किसान पर खेत से अवैध रूप से मिट्टी चुराने और उसे बेचने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता किसान ने इस संबंध में कलायत पुलिस थाना में एक लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। खेत मालिक अनूप सिंह ने बताया कि सजुमा रोड पर उनकी करीब साढ़े चार एकड़ कृषि भूमि है। दो दिन पहले जब वह किसी काम से अपने खेत पर गए तो वहां उनके खेत से भारी मात्रा में मिट्टी गायब थी।
अनूप सिंह का आरोप है कि उनके पड़ोसी किसान ने जेसीबी व अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कर उनके खेत से जबरन मिट्टी उठवाई और उसे आगे बेच दिया। किसान ने बताया कि खेत की ऊपरी उपजाऊ मिट्टी उठाने के कारण खेत की उपजाऊ क्षमता पर भी असर पड़ा है। अगले कई महीने तक उसके खेत में अच्छी फसल नहीं होगी। जो सीधे तौर पर जमीन को बंजर बनाने जैसा एक गंभीर कृषि अपराध है। पीड़ित किसान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
अमन कुमार थाना प्रभारी कलायत ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। पुलिस पूरी मुस्तैदी से इस शिकायत की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खेत से उठाई गई मिट्टी- फोटो : गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में आयोजित शिविर में योग का प्रशिक्षण करते बच्चे।
विज्ञापन