(कैथल)कलायत। खेलों व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए गांव शिमला में आयोजित हुए कबड्डी महाकुंभ में प्रदेश भर से आई टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में राज्य भर से 35 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें फरमाणा गांव की टीम 21 अंक लेकर प्रथम रही। दूसरा स्थान गांव डीग की टीम को मिला। इस टीम को 13 अंक मिले। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी हरदीप सिंह पहुंचे।
प्रतियोगिता में पहले इनाम के रूप में 71000 रुपये और दूसरे स्थान के लिए 51000 रुपये की राशि रखी गई। यूथ पावर ग्रुप के प्रधान आशीष मोर ने बताया कि यह खेल हर साल गांव के सहयोग से करवाए जाते हैं। इस अवसर पर यूथ पावर ग्रुप सदस्य फूल सिंह मोर, सचिन, विक्रम सिंह, छोटा मोर, रणदीप मोर, प्रमोद मोर, गोलू मोर, सोनू मोर, अमित कुमार व राममेहर मोर मौजूद रहे।