फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fare for Narwana is 30 rupees and for Hisar it is 100 rupees.

Kaithal News: नरवाना का 30, हिसार का 100 रुपये किराया

Sat, 17 May 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fare for Narwana is 30 rupees and for Hisar it is 100 rupees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंडीगढ़ से हिसार तक चलने वाली नई मेमू ट्रेन के संचालन की तिथि की घोषणा हो चुकी है। ट्रेन संचालन की घोषणा के बाद रेल यात्रियों में संशय है कि इस ट्रेन का आखिरकार किराया क्या रहेगा। ऐसे में रेलवे ने इस ट्रेन का किराया एक्सप्रेस ट्रेन वाला करने की घोषणा की है। ऐसे में इस ट्रेन में सफर करने के लिए रेल यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन वाला किराया ही देना पड़ेगा।

यह ट्रेन इस समय अंब अंदौरा से अंबाला तक पैसेंजर ट्रेन बनकर आती है, लेकिन अंबाला से हिसार तक यह ट्रेन एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर चलेगी। ऐसे में इस ट्रेन में सफर करने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन वाला किराया ही लगेगा।
विज्ञापन


इस ट्रेन में सफर करने के लिए कैथल से नरवाना तक 30 रुपये तो जाखल, टोहाना के लिए 60 रुपये देना होगा जबकि हिसार तक का 100 रुपये तक का किराया लगेगा। इसी प्रकार से हिसार से चंडीगढ़ तक इसी स्लैब में किराया रहेगा। कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए 30 रुपये और अंबाला के 60 रुपये व चंडीगढ़ के लिए 100 रुपये किराया देना है। यह ट्रेन शनिवार प्रतिदिन रात नौ बजे कैथल पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन का शनिवार से संचालन किया जाएगा। इसके संचालन से कैथल के आसपास के लोगों को हिसार और चंडीगढ़ जाने के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। इसका किराया एक एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर लिया जाएगा। - सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल।
हिसार जाने का समय स्टेशन चंडीगढ़ जाने का समय
19:25
19:35
अंबाला
07:20
07:40

20:08
20:30
कुरुक्षेत्र
05:55
06:10

21:02
21:04
कैथल
04:48
04:50

21:45
21:55
नरवाना
04:10
04:20

23:20
23:30
जाखल
03:40
03:50

23:58
00:00 उकलाना
03:00
03:02

00:20
00:35
बरवाला
02:45
02:47

01:05

— रायपुर हरियाणा जंक्शन-
02:25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed