{"_id":"6a21c9554c2a893f83047f3a","slug":"family-members-suspect-murder-in-the-death-of-a-young-man-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150320-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव बाकल में 2 जून को नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में अब युवक के परिजनों ने घटना को हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
नितिन के पिता संदीप ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पहले शराब पिलाई गई और बाद में नहर में धक्का देकर गिराया गया। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय आसपास मौजूद एक बच्चे ने कुछ लोगों को नितिन को नहर में फेंकते हुए देखा था। परिवार का कहना है कि नहर में पानी का स्तर काफी कम था, ऐसे में केवल पैर फिसलने से डूबकर मौत होना संदेह पैदा करता है।
परिजनों के अनुसार, नितिन एक मेहनतकश युवक था और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का सहारा बन रहा था। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
हालांकि परिजनों की आपत्तियों और लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि यदि परिवार अब तक की जांच से संतुष्ट नहीं है तो मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी से करवाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर परिवार को संतुष्ट किया जाएगा।