फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Falgu Folk Art Festival will start from 23rd

Kaithal News: फल्गु लोक कला महोत्सव का 23 से होगा शुभारंभ

Wed, 18 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Falgu Folk Art Festival will start from 23rd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। फल्गु तीर्थ पर हरियाणा सरकार और फल्गु मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 10वें फल्गु लोक कला महोत्सव का आयोजन 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होगा। फल्गु मंदिर सुधार समिति के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन के पहले दिन 23 दिसंबर को हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, अध्यक्ष के रूप में हरियाणा कला परिषद के पूर्व अतिरिक्त निदेशक पद्मश्री महाबीर गुड्डू शामिल होंगे।

हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम में राजकुमार समूह के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दिनेश शर्मा ने आगे बताया कि 24 दिसंबर को हरियाणवी लोक गायन कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक राजबाला बहादुरगढ़, चंद्र कुमार गौड़, आरती जांगड़ा , प्राची सोहल हरियाणवी रागनियों की प्रस्तुति देंगे। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी रहे एचसीएस अमरजीत सिंह रहेंगे, जबकि अध्यक्षता गांव फरल के शिक्षाविद् रूप चंद करेंगे।
विज्ञापन


लोक गायन कार्यक्रम में दिल्ली से वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी आनंद ठाकरान विशिष्ट अतिथि रहेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 25 दिसंबर को हरियाणवी मखौल और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैथल के सुप्रसिद्ध समाज सेवी सुभाष गर्ग और अध्यक्ष के रूप में विख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार जयभगवान सिंगला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जबकि दयाल सिंह कॉलेज करनाल की प्राचार्या आशिमा विशिष्ट अतिथि रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला से वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार शर्मा, दिल्ली से प्रसिद्ध पत्रकार अशोक कुमार और वीरेंद्र कुमार विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे। शर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन के मार्गदर्शन में साहित्य सभा कैथल के प्रधान अमृतलाल मदान और उपप्रधान कमलेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा है। हास्य मखौल और कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों और कलाकारों में वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य कवि महेंद्र अजनबी, सुप्रसिद्ध हास्य कवि मास्टर महेंद्र , गज़लकार ईश्वर गर्ग, हरियाणवी कवि रिसाल जांगड़ा, हास्य कवि तेजिंद्र आदि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed