{"_id":"68754becba598908a604f462","slug":"fake-websites-take-away-your-deposited-money-by-trapping-you-in-the-refund-trap-sp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-692231-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफंड के जाल में फंसा कर फर्जी वेबसाइटें निकाल लेती हैं अापकी जमा पूंजी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफंड के जाल में फंसा कर फर्जी वेबसाइटें निकाल लेती हैं अापकी जमा पूंजी : एसपी
Mon, 14 Jul 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तकनीक के इस दौर में साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई पर निशाना साध रहे हैं। एसपी आस्था मोदी ने साइबर अपराधों से बचाव को लेकर आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि ठग कभी सस्ते कपड़े, घरेलू सामान, तो कभी क्रिप्टोकरेंसी और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फर्जी वेबसाइटों के जाल में फंसा लेते हैं।
एसपी ने बताया कि कई बार लोग किसी वेबसाइट से सस्ता सामान मंगवाते हैं और असंतोषजनक प्रोडक्ट मिलने पर रिफंड की मांग करते हैं। इसी प्रक्रिया में ठग ‘रिफंड के नाम पर पहले कुछ राशि जमा कराने’ को कहकर लोगों से उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल कर लेते हैं और बड़ी रकम उड़ा देते हैं।
एसपी आस्था मोदी ने साइबर ठगी से बचाव के लिए दिए ये सुझाव
n
किसी भी वेबसाइट पर जाने से पहले उसका यूआरएल (वेबसाइट पता) ध्यान से जांचें। फर्जी वेबसाइटें अक्सर असली साइटों से मिलते-जुलते नाम का उपयोग करती हैं, लेकिन स्पेलिंग या डोमेन अलग होता है।
विज्ञापन
n
केवल सरकारी या विश्वसनीय संगठनों की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।
n
किसी अनजान ईमेल, मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें, विशेषकर जब उनसे निजी जानकारी मांगी गई हो।
n
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल प्रतिष्ठित और सुरक्षित प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
n
बहुत कम कीमत या असामान्य ऑफर देने वाली वेबसाइटों से सतर्क रहें, क्योंकि यह फर्जी हो सकती हैं।
n
वेबसाइट पर निजी जानकारी दर्ज करने से पहले उसकी सुरक्षा जांचें। संदेह होने पर तुरंत इसकी रिपोर्ट करें और अपने बैंक या कार्ड प्रदाता को सूचना दें।
एसपी ने अपील की कि लोग जागरूक बनें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।