फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Faces of farmers withered due to lack of rain

Kaithal News: बारिश न होने से मुरझाए किसानों के चेहरे

Wed, 07 Aug 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Faces of farmers withered due to lack of rain

विज्ञापन
कैथल। जिले में मंगलवार को फिर से मौसम बदला और लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। दूसरी ओर बारिश न होने से किसानों के चेहरे मुरझाने लगे हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमान ध्वस्त होते जा रहे हैं।

मानसून के बाद भी क्षेत्रवासी को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया है। उमस भरी गर्मी ने लोगों का दिन के साथ-साथ रात में भी जीना मुश्किल कर रखा है। उमस व गर्मी बढ़ना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। उधर, बारिश न होने से किसानों के चेहरों से भी मुस्कुराहट गायब हो गई है। धान की फसलों को सही मात्रा में पानी ना मिलने से सूख की कगार पर आ रही है। अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार शाम से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। वहीं, अगले तीन से चार दिनों तक अच्छी बारिश भी हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों को अधिक फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय धान रोपाई का कार्य चल रहा है। लगभग 80 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है, लेकिन बारिश न होने के कारण धान सूख रही है। हर दिन धान की फसल में सिंचाई करना भी किसानों के लिए मुश्किल है। संवाद






ऐसे में धान की फल सूख रही है और खराब हो रही है। किसानों की माने तो एक अच्छी वर्षा हो गई तो फसल पक जाएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। मानसून का यही हाल रहा तो धान का फसल प्रभावित हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार वर्षा होने की संभावना जतायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed