फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Explain the precautions to be taken while practicing yoga.

Kaithal News: योगाभ्यास में बरती जाने वाली सावधानियां बताईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Explain the precautions to be taken while practicing yoga.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में आयोजित एनएसएस शिविर का चौथा दिन योगाभ्यास एवं नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। पूर्व एनएसएस स्वयंसेविका सीमा ने छात्राओं को योगासन करवाए तथा योगाभ्यास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर आत्मविश्वास, छिपी हुई प्रतिभा तथा सामाजिक और देशभक्ति के गुणों के विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में बहुमुखी प्रतिभा का विकास करती है और राष्ट्रसेवा व राष्ट्रभक्ति के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन


सायंकालीन सत्र में महाविद्यालय की नशा मुक्ति प्रकोष्ठ प्रभारी प्राध्यापिका रितु ने छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त और स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज व सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. रूपेन्द्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के भूतपूर्व प्रभारी डॉ. रामजुवारी ने स्वयंसेविकाओं को अभिप्रेरणात्मक भाषण दिए और देशभक्ति गीत सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed