फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Explain the benefits of modern technology along with natural farming

Kaithal News: प्राकृतिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक के फायदे बताए

Sat, 07 Jun 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Explain the benefits of modern technology along with natural farming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आरंभ किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को नागल, लैंडर पीर जादा और गोहरा गांव में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक के फायदे बताए गए।

इस कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती, धान की सीधी बुआई, खरपतवार नियंत्रण, पशुपालन, मिट्टी व जल प्रबंधन और अन्य आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं टीम लीडर डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि खेती को रसायनों से मुक्त करने की दिशा में हमें प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा। इससे न केवल खान-पान शुद्ध होगा, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। साथ ही, धान की सीधी बुआई तकनीक से भूजल स्तर में सुधार और पानी की बचत होगी। वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने खरीफ फसलों के लिए खरपतवार नियंत्रण के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसान धान की सीधी बुआई करते हैं तो उन्हें कद्दू करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से करनाल से आए वैज्ञानिक डॉ. अनुराग सक्सेना (भारतीय डेयरी अनुसंधान संस्थान), डॉ. अमोद कुमार एवं डॉ. अवतार सिंह ने भी भाग लिया। उन्होंने पशुओं के लिए संतुलित आहार, नस्ल सुधार, खराब जल व मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार तथा इनसे किसानों को मिलने वाले लाभों पर जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. हरप्रीत गिल, सूर्य प्रकाश ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, अनुदान व तकनीकी सहायता की जानकारी किसानों को दी। इन योजनाओं से लाभ उठाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया व संपर्क सूत्रों के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय किसानों सतपाल गोहरा, जसवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed