{"_id":"65245ae9e433f9842500f5ad","slug":"expectation-of-payment-of-stuck-bills-of-more-than-rs-25-crore-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5621-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अटके ढाई करोड़ रुपये से अधिक बिलों के भुगतान की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अटके ढाई करोड़ रुपये से अधिक बिलों के भुगतान की उम्मीद
Tue, 10 Oct 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद में अप्रूवल कमेटी के गठन के बाद मंगलवार को पहली बैठक होगी। इस बैठक में जुलाई महीने से अटके ढाई करोड़ रुपये से अधिक बिलों के भुगतान की उम्मीद है। गत तीन अक्तूबर को आयोजित नगर परिषद की बैठक में अप्रूवल कमेटी का गठन किया गया था। इसमें पार्षद राज सैनी को कमेटी का पांचवां सदस्य बनाया गया था। अब इस कमेटी की ही बैठक में विकास कार्याें सहित अन्य बिलों की अटकी हुई राशि को पास करने को लेकर चर्चा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जुलाई महीने से ढाई करोड़ रुपये से अधिक बिल अटके हुए हैं। इस बैठक में अटके ढाई करोड़ रुपये से अधिक बिलों के भुगतान की उम्मीद है। वहीं अभी नगर परिषद की तरफ से शहर के सभी वार्डों में 15 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य अभी करवाए जाने हैं। इसके तहत अभी तक 88 विकास कार्याें की निविदा सूचना जारी की जा चुकी है।
विकास कार्याें के मुद्दे पर होगी चर्चा
नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि यह नियमित बैठक है। इसमें शहर के कुछ विकास कार्याें के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।