{"_id":"696944c2211b877572084c00","slug":"executive-head-appointed-in-the-meeting-of-the-struggle-committee-for-ops-restoration-kaithal-news-c-18-1-knl1004-825075-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ओपीएस बहाली के लिए संघर्ष समिति की बैठक में कार्यकारी प्रधान नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ओपीएस बहाली के लिए संघर्ष समिति की बैठक में कार्यकारी प्रधान नियुक्त
Fri, 16 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला कैथल में पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र माजरा ने की। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला प्रधान सुरेंद्र माजरा ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की। संगठन की एकता और निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से नए कार्यकारी प्रधान के चयन की प्रक्रिया को अनुमोदित किया गया। सर्वसम्मति से हसला के पूर्व प्रधान जितेंद्र बनवाला को संघर्ष समिति, जिला कैथल का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया।
सभी कर्मचारियों ने नवनियुक्त कार्यकारी प्रधान को बधाई दी और ओपीएस बहाली के संघर्ष को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र माजरा और कार्यकारी प्रधान जितेंद्र बनवाला ने कहा कि ओपीएस कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षा प्रदान करती है। बैठक में खंड कलायत प्रधान रोहतास शर्मा, दीपक, राजेश कुमार, जोगिंदर सिंह, नवनीत सिंह, प्रविंदर जांगड़ा, वजीर मलिक, दर्शन सिंह, कर्ण नैन, नाहर सिंह और जय भगवान शास्त्री भी उपस्थित रहे। संवाद