फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Excitement to register for the marathon

Kaithal News: मैराथन में पंजीकरण कराने के लिए उत्साह

Tue, 08 Jul 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 08 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Excitement to register for the marathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रन फॉर फन मैराथन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। यह मैराथन 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संबंधित विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।

डीसी प्रीति ने बताया कि आमजन में मैराथन को लेकर विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण करवा रहे हैं। जिले भर से समाजसेवी संस्थाएं, स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी तथा विभिन्न वर्गों के लोग इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रूट पर जलपान, चिकित्सा सुविधा और सरकार की योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक प्रतिभागी www.kaithalhalfmarathon.com वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए-

n प्रथम विजेता को 1,21,000 रुपये

n द्वितीय को 1,00,000 रुपये

n तृतीय को 75,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

10 किलोमीटर रेस में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए-

n प्रथम को 1,00,000 रुपये nद्वितीय को 75,000 रुपये

n तृतीय विजेता को 50,000 रुपये नकद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed