फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Excellent performance of Maharishi Valmiki Sanskrit University

Kaithal News: महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विवि का बेहतरीन प्रदर्शन

Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Excellent performance of Maharishi Valmiki Sanskrit University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों ने हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की राज्य योगासन प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर -14 पंचकूला में 15 से 17 मार्च तक हुई। इस प्रतियोगिता में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विभाग के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने प्रथम स्थान एवं महिला टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ योगी का पुरस्कार भी योग विभाग के विद्यार्थी भविष्य ने प्राप्त किया। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव विनीत गर्ग ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था। पुरस्कार वितरण समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त ममता सौदा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वह कैथल की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. रमेश चन्द्र भारद्वाज ने सभी विद्यार्थियों एवं टीम प्रबंधक डॉ. देवेंद्र सिंह को बधाई दी। पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भविष्य, गीतांशु, विष्णु, आसिफ़, नितिन, बीरबल थे। महिला वर्ग के खिलाड़ी प्रियंका, पूजा, ज्योति, सीमा व निशा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed