फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Exams give opportunity to know great men: Bhagat Singh

परीक्षाओं से मिलता है महापुरुषों को जानने का अवसर : भगत सिंह

Sun, 27 Aug 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Exams give opportunity to know great men: Bhagat Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन और कन्यादान महादान एनजीओ के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन चरित्र पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगौंध में एक सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्ग में करीब 433 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
सामान्य ज्ञान परीक्षा का मुख्य ये जानना था कि बाबा साहब के जीवन के बारे में कितने लोगों को सही जानकारी है । ये जानकारी भगत सिंह पुनिया ने दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षाओं के आयोजन महापुरुषों के जीवन को जानने का एक कारगर साधन है। इस परीक्षा का परिणाम तीन सितंबर को जारी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन दो श्रेणियों में करवाया गया। प्रथम श्रेणी में छठी से 12वीं तक के बच्चों और दूसरी श्रेणी में कक्षा 12वीं के बाद की कक्षा से लेकर 40 वर्ष की आयु तक के लोगों को शामिल किया गया। परीक्षा में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले दोनों श्रेणियों के विजेताओं को क्रमश 50 हजार, 20 हजार, 10 हजार, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच गुरताज सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत की पहचान दुनिया में भारतीय लोकतंत्र, भारतीय संविधान के कारण है। प्रधानाचार्य अवतार सिंह चहल व प्रधान कुलदीप सिंह राणा ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की परीक्षा का आयोजन एक अनूठी पहल है। केंद्र प्रभारी जगतार सिंह समाजसेवी व सह प्रभारी बलजीत सिंह भुक्कल खरौदी ने बताया कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर एक अग्रणी वैश्विक विचारक थे। इस परीक्षा के सफल संचालन में मास्टर बूटा सिंह, गुरतेज सिंह, कुलदीप सिंह खरौदी, बरखा खरौदी, गुरप्रीत सिंह खरौदी, मास्टर सुनील, सतनाम सिंह, डॉ. बलविंद्र सिंह, मास्टर चांदराम, दलवीर गगड़पुर, भाग सिंह टटियाना, जेई रोहताश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed