फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Exam halted due to non-payment of fees; orders issued to cancel school's recognition.

Kaithal News: फीस न मिलने पर परीक्षा रोकी, स्कूल की मान्यता रद्द करने के निर्देश

Sat, 27 Jun 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Exam halted due to non-payment of fees; orders issued to cancel school's recognition.
कष्ट निवारण समिति की बैठक में ​शिकायतें सुनते मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 मामलों की सुनवाई की। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि छह को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। मंत्री ने एक छात्रा को फीस के लिए परीक्षा की अनुमति न देने वाले ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल काकोत की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन मामलों में कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए गए।
गांव गुलियाणा निवासी विधवा पूनम देवी ने शिकायत दी कि आर्थिक तंगी के कारण फीस जमा न होने पर काकोत के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ने उसकी बेटी को पांचवीं कक्षा की परीक्षा देने से रोक दिया तथा स्कूल से निकाल दिया। इतना ही नहीं, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र देने के लिए भी 30 हजार रुपये पुरानी स्कूल फीस जमा कराने की शर्त रखी गई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग ने बताया कि छात्रा का दूसरे विद्यालय में दाखिला करा दिया गया है, लेकिन कृषि मंत्री ने स्कूल की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग इस स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए आला अधिकारियों को लिखें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, विधायक सतपाल जांबा, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, जिलाधिकारी अपराजिता, पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन, सहायक कलेक्टर शिवानी पांचाल, डीएमसी कपिल शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुरानी शिकायतों में इनकी सुनवाई
गांव तितरम निवासी संदीप मलिक की धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत थी। यह मामला माननीय न्यायालय में लंबित होने के कारण कोर्ट के निर्णय के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
गांव पाई के थेह बरेला में इंदिरा गांधी ग्रामीण आवास योजना के प्लॉटों पर लगे अवैध ट्यूबवेल कनेक्शनों के मामले में बिजली विभाग को एक माह के भीतर सभी कनेक्शन हटा कर जमीन खाली करवाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पंचायत विभाग द्वारा निशानदेही करवाने के भी आदेश दिए गए।
सेक्टर 19 निवासी धर्मवीर की शिकायत थी कि पड़ोसी द्वारा नियमों का उल्लंघन कर 22 फुट ऊंची अवैध दीवार और 8 फुट का टीन शेड बना लिया है। इससे प्रार्थी के घर की धूप, हवा और प्राइवेसी खत्म हो गई है। एचएसवीपी कार्यालय और मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिस मंत्री ने सुनवाई करते हुए कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
गांव पट्टी कौथ डेरा प्रीतम सिंह निवासी जोगिंदर सिंह की शिकायत थी कि डेरे के सामने गंदे पानी का पक्का नाला बंद पड़ा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने सफाई कार्य करवा दिया।



नई शिकायतों पर निर्देश

गांव बालू निवासी दानी देवी की शिकायत पर, जिसमें बेटे और पोते पर मारपीट और जबरन ले जाने का आरोप था, पुलिस को मामले की निष्पक्ष पुनः जांच के निर्देश दिए गए।
बीमा क्लेम से संबंधित शिकायत को उपभोक्ता आयोग में लंबित होने के कारण वहीं से समाधान लेने की सलाह देते हुए निपटा दिया गया।
गांव ढांड निवासी सुरेंद्र सिंह व अन्य राइस मिलर्स की शिकायत पर सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण और 11 हजार वोल्ट लाइन हटाने के मामले में लोक निर्माण विभाग ने बताया कि निशानदेही हो चुकी है। इस पर मंत्री ने रास्ते के पक्कीकरण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
अशोका गार्डन निवासी इंद्रजीत की शिकायत पर सेक्टर-21 में प्लॉट की पूरी किस्त जमा होने के बावजूद पजेशन ऑफर लेटर न मिलने के मामले की जांच के लिए एडीसी, ईओ एचएसवीपी और गैर सरकारी सदस्य गोपाल सैनी की संयुक्त कमेटी गठित की गई।
गांव हरिपुरा निवासी सुरेंद्र कुमार व अन्य द्वारा डिपो होल्डर पर अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए एसडीएम कलायत की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए।

महादेव कॉलोनी निवासी अजरुद्दीन की अवैध पोल्ट्री फार्म से गंदगी की शिकायत पर सफाई कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई।
डीएवी कॉलोनी निवासी मूर्ति देवी की सीवर ओवरफ्लो और मकान क्षति की शिकायत पर जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग और एक गैर सरकारी सदस्य की संयुक्त कमेटी बनाकर विस्तृत जांच के आदेश दिए गए।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुनते मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुनते मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed