{"_id":"66454ea72f4a7da8110a3307","slug":"ex-servicemen-paid-tribute-to-subedar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-390539-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सूबेदार को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सूबेदार को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला कैथल के सदस्य पूर्व सैनिक सूबेदार सुभाष पांचाल बंगाल इंजीनियर से 2016 में सेवानिवृत होकर 2019 से पीडब्ल्यूडी में सेवारत थे। जिनका 14 मई को स्वर्गवास हो गया और वह अपने पिछले एक पुत्र व तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। सूबेदार को पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान हवलदार जगजीत सिंह फौजी ने बताया कि जैसे ही यह खबर उन्हें मिली सभी साथियों को बहुत भारी दुख हुआ और उनके अंतिम संस्कार पर कैथल एवं उन के पैतृक गांव जाखौली और आसपास के गांव व उन के गांव के पूर्व सैनिकों ने जाखौली में पहुंचकर अपने पूर्व सैनिक सूबेदार सुभाष पांचाल के पार्थिव शरीर को तिरंगा झंडा ओढ़ाकर पुष्प चक्र एवं फूल मालाओं से अपने मृत साथी को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद तिरंगे झंडे को उनके पुत्र भूपेंद्र सिंह पांचाल को एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने भेंट किया और सभी से अनुरोध किया कि जब भी ऐसी घटना हो जाती है तो एसोसिएशन को अवश्य अवगत करवाएं, ताकि पूर्व सैनिक के पार्थिव शरीर को आकर मान सम्मान दिया जा सके। इस दौरान गमगीन माहौल में भारत माता की जय एवं सूबेदार सुभाष पांचाल अमर रहे के गगनभेदी नारों से वहां का माहौल बदल गया।
विज्ञापन
सुबेदार को श्रद्धांजलि देने वालों में एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी, कैप्टन मुख्तार सिंह, रिसालदार मेजर खजान सिंह, कर्मवीर सिंह भाल, बलदेव सिंह बनवाला, बंगाल इंजीनियर से हवलदार राजेश ढूल, दफेदार राजाराम कसान, सतपाल, सूरजभान कसान, दफेदार रामचंद्र सौंगल, सूबेदार दलबीर सिंह जाखौली आदि मौजूद रहे।