{"_id":"68c475b23b3bedfd2d0cab00","slug":"everyone-is-absent-at-mandwals-sub-health-center-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137736-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडवाल के उप स्वास्थ्य केंद्र पर सभी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडवाल के उप स्वास्थ्य केंद्र पर सभी गैरहाजिर
Sat, 13 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मंडवाल गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर आज कैथल और जींद जिले की संयुक्त सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ मिला और कोई भी डॉक्टर या कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था।
गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग उप-निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में डॉ. संदीप, चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी राजौंद भी शामिल रहे। तैनात कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन डॉ. मोईन खान, पंकज कुमार (एमपीएचडब्ल्यू) सहित अन्य स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद होने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की गैरहाजिरी दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडवाल उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की अनुपस्थिति और केंद्र न खुलने की शिकायतें पहुंच रही थीं। इन्हीं के आधार पर शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई।