फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Everyday the gift of inflation is being received in the BJP government - Surjewala

भाजपा सरकर में हर रोज मिल रहा है महंगाई का तोहफा-सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Everyday the gift of inflation is being received in the BJP government - Surjewala
कैथल। आगामी नौ अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप सुरजेवाला की अगुवाई में बुधवार को सुरजेवाला के आवास किसान भवन में गुहला के पूर्व विधायक सरदार बूटा सिंह, पूंडरी से कांग्रेस के प्रत्याशी सतबीर भाणा, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, सुरेंद्र रांझा एडवोकेट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा, पीएल भारद्वाज एडवोकेट, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रधान रोशन पाडला, मुकेश राणा एडवोकेट सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को हर रोज महंगाई का तोहफा दे रही है। पिछले 16 दिनों में 14 बार पेट्रोल-डीजल के मूल्य में रोज वृद्धि कर घर का बजट बिगाड़ दिया। सभी जरूरत की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। महंगाई के विरोध में नौ अप्रैल को कैथल के जवाहर पार्क में सुबह 10 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैथल में नगर परिषद चुनाव के लिए सभी वार्डों में तैयारी चल रही है। 31 वार्डों में पहले पार्षद के लिए योग्य उम्मीदवार ढूंढ़े जा रहे हैं। इसके बाद चेयरपर्सन के लिए उम्मीदवार तय किया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, सुरेंद्र रांझा एडवोकेट, इंद्र मुच्छल, दलेल सिंह, रघुबीर रंगा, जयपाल शर्मा, मोहन शर्मा क्योड़क, अनिल गुर्जर, बिल्लू सैनी, नरेश सिरटा, अरुण राणा, दिलबाग जेई, करन सिंह, रोहित, विक्रम, मक्खन, विकास सैन व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा बलवंती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed