{"_id":"64d685283e4e81a676068184","slug":"every-second-chair-in-panchayati-raj-institutions-to-women-kaithal-news-c-18-1-knl1004-194836-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंचायती राज संस्थानों में हर दूसरी कुर्सी महिलाओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंचायती राज संस्थानों में हर दूसरी कुर्सी महिलाओं को
Sat, 12 Aug 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
कलायत। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कलायत विधानसभा क्षेत्र के गांव तितरम, देवबन, कसान आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भी गांवों को कई विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थानों में हर दूसरी कुर्सी महिलाओं के लिए आरक्षित करने का कार्य किया है। ग्रामीण आंचल में व्यायामशालाएं व पार्कों का निर्माण किया जा रहा है, जो गांव शेष बचे हैं, उनमें इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
चौटाला ने गांवों में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करते हुए कहा कि जितने भी गांव में तालाब हैं, उनका सुधारीकरण किया जाएगा। शिवधाम योजना के तहत जिन श्मशान घाटों में रास्ते, शैड, पेयजल आदि की कमी हैं, वहां पर तुरंत इसे पूरा करने का कार्य किया जाएगा। स्कूलों में प्रार्थना स्थल के लिए शेड व ब्लॉक लगाए जाएंगे। सौंगल से देवबन तक की सड़क का निर्माण होगा, साथ ही गांव देवबन में हाईवे से गांव तक सड़क किनारे लाइट लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी गांवों में जितनी भी चौपालों में मरम्मत की जरूरत है, उसे तुरंत पूरा किया जाएगा। देवबन में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। संबंधित गांवों में ग्राम पंचायत द्वारा जमीन मुहैया करवाने पर भव्य सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवी लाल की विचारधारा को प्रदेश में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की हैं, जहां पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं, वहीं अब प्रदेश में राशन डिपो में भी 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इससे पूर्व भी प्रत्येक हलके में 25-25 करोड़ सड़कों के निर्माण के लिए दिए थे, इसके बाद भी यदि कोई सड़क बचती है तो उसका निर्माण भी प्राथमिकता से करवाएंगे।
इससे पूर्व सभी गांवों में पहुंचने पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। पगड़ी शॉल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रमों को पूर्व विधायक सतविंद्र सिंह राणा, जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली, जजपा जिलाध्यक्ष रणदीप कौल, बिल्लू चंदाना, धूप सिंह माजरा, सुभाष सिसला, प्रीतम कौलेखां आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली, जजपा जिलाध्यक्ष रणदीप कौल, बिल्लू चंदाना, धूप सिंह माजरा, राजू ढुल पाई, सुभाष सिसला, प्रीतम कौलेखां, बलवान कोटड़ा, राममेहर, मोनू, कुलदीप, चंद्रभान दयौरा, जयवीर ढांडा, रोशन ढांडा, ज्ञान सिंह, सुरेश राणा, सोनू कोटड़ा, पाला राम सैनी, सुनीता कोटड़ा, अन्य मौजूद रहे।