फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Every farm will get a pucca road: MLA

खेत खलियान योजना के तहत हर खेत को मिलेगी पक्की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
Every farm will get a pucca road: MLA
कैथल। विधायक लीला राम ने क्योड़क गांव में 16 लाख की लागत से बनी सड़क का वीरवार को उदघाटन किया। गांव पहुंचने पर लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत करके अपनी फसल को उगाता है परंतु जब फसल पककर मंडी में जाने का समय आता है तो बरसात के सीजन में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को समझते हुए हरियाणा सरकार खेत खलियान योजना शुरू की है, जिसके तहत हरियाणा राज्य के किसी भी खेत में अब कच्ची सड़क नहीं रहेगी, जिस का रोड मैप मैप तैयार हो चुका है और आने वाले दो वर्षों में किसी भी खेत की सड़क कच्ची नहीं रहने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पूरे राज्य में खेत खलियान योजना चलाई जा रही है। इसके लिए सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, हरपाल शर्मा क्योड़क, नरेश मित्तल, ज्योति सैनी, विरेंद्र बत्रा, रामकुमार नैन, मुकेश जैन, ओमपाल, पालाराम, दलेल राठी, भाग सिंह खनौदा, सत्तू कठवाड़, विकास कठवाड़, कुशलपाल, सतपाल भारद्वाज, सीमा शर्मा, राम सिंह, मिंटू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed