{"_id":"6802abb7817b3411dc05d1fa","slug":"even-after-two-days-the-accused-is-out-of-police-custody-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627359-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Sat, 19 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ढांड के बरोट गांव में मां-बेटे की हत्या के मामले में आरोपी दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की तलाश के लिए अब सीआईए की टीमों को भी लगाया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
गौरतलब है कि बरोट गांव में गत बुधवार को आरोपी युवक अजय ने शराब के नशे में अपनी पत्नी सुदेश की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपने आठ माह के बच्चे सिमरत का भी गला घोंट दिया, जिससे बच्चे की भी अस्पताल में मौत हो गई थी।
मामले में ढांड थाना की पुलिस ने मृत सुदेश के भाई सागर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी बहन सुदेश की शादी अजय के साथ चार साल पहले ही हुई थी। इन दोनों के बीच छोटे-मोटे झगड़े जरूर होते थे, लेकिन कभी बड़ी कहासुनी नहीं हुई। करीब आठ महीने पहले सुदेश ने बेटे को जन्म दिया। तब से तो सब कुछ ठीक चल रहा था। अजय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अलग रहता था।
विज्ञापन
ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए सीआईए टीमों को भी लगाया गया है। आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार लेगी।