{"_id":"6154b4eb8ebc3e058c2ef186","slug":"even-after-repairing-thrice-the-road-is-sinking-kaithal-news-knl848727139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार मरम्मत कराने के बाद भी धंस रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार मरम्मत कराने के बाद भी धंस रही सड़क
विज्ञापन
Even after repairing thrice, the road is sinking
- फोटो : Kaithal
करनाल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने बीते 20 दिनों से सड़क धंसी हुई है। जिसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क की कुछ दिन पहले ही विभाग की ओर से इसकी मरम्मत की गई थी, लेकिन बरसात होने के बाद दोबारा से फिर सड़क जमीन में धंस गई है। इस सड़क पर रोजाना के हजारों वाहनों का आवागमन होता है। दो पहिया वाहन चालक कई बार इस गड्ढे में गिरने से चोटिल भी हो चुके हैं।
राहगीर शमशेर, बिट्टू, संजीव, राकेश, दीपक, सोनू, मंदीप व तरसेम ने बताया कि सड़क पर बना गड्ढा बहुत ही खतरनाक है। कई बार रात के अंधेरे में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता और इसमें गिरने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। इससे पहले भी यह गड्डा दो बार ठीक किया जा चुका है, लेकिन बरसात होते ही दोबारा धंस जाता है। इसके नीचे कम मिट्टी डाली गई है। इस कारण से यह सड़क थोड़ी सी बरसात होते ही धंस जाती है। इससे विभाग के पैसों की बर्बादी हो रही है। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी इस गड्ढे की वजह से काफी दिक्कतें हो रही है। राजेश, मनोज व मनबीर ने बताया कि वह गोल्डन पैलेस के पीछे स्थित बस्ती में रहते हैं। सड़क से बस्ती की ओर बिल्कुल मोड पर ही सड़क पर गहरा गड्ढा बना हुआ है। जिसमें गिरने से कई लोग चोटिल भी हो चुकी हैं। अब गड्ढे के पास कुछ ईंट डाली है ताकि राहगीरों को पता चल सके ही यहां पर गड्डा है और वह चोटिल होने से बच सकें। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
बारिश के कारण सड़क धंस गई है। इसके लिए मौके पर मशीन भी खड़ी हैं। अभी बरसात का मौसम चल रहा है। बरसात खत्म होते ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
केसी पठानिया, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी