Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Automobile and bullion markets see a surge in activity on Dhanteras, with business reaching 150 crore.

Kaithal News: धनतेरस पर ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में रौनक, 150 करोड़ का कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Automobile and bullion markets see a surge in activity on Dhanteras, with business reaching 150 crore.
कैथल। धनतेरस पर कैथल के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। कार, बाइक, स्कूटी और इलेक्ट्रिक स्कूटी की खरीदारी के साथ सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन और कपड़ों की बिक्री से बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल शोरूम से लेकर सराफा और बर्तन बाजार तक ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। व्यापारियों के अनुमान के अनुसार जिले में करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे।
विज्ञापन

बर्तन बाजार में भी रौनक : बर्तन व्यापारी सरोज ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। सुबह से ही बर्तन बाजार में खरीदार पहुंचने लगे थे। लोगों ने स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों के साथ रसोई में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान खरीदा। घर की जरूरतों और त्योहार की परंपरा को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों ने विभिन्न प्रकार के बर्तन खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लिए खरीदे नए कपड़े : कपड़ा व्यापारी मनोज ने बताया कि दीवाली के मद्देनजर कपड़ा बाजार में भी ग्राहकों की अच्छी आवाजाही रही। लोगों ने परिवार के सदस्यों के लिए नए कपड़े खरीदे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों के कपड़ों की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। कई परिवारों ने धनतेरस की खरीदारी के साथ दीपावली पर पहनने के लिए कपड़े भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed